IIT मंडी में जन्माष्टमी के पोस्टर पर विवाद, 'शूद्रों' को लेकर की गई टिप्पणी पर मचा बवाल
हिमाचल प्रदेश स्थित IIT मंडी में जन्माष्टमी के मौके पर लगाए गए एक पोस्टर ने विवाद को जन्म दे दिया है। 'श्रीमद्भगवद गीता- द टाइमलेस विज़डम' नाम के इस पोस्टर में वर्ण व्यवस्था का जिक्र किया गया था। इसमें दावा किया गया कि शूद्रों का कर्तव्य उच्च जातियों की सेवा करना है। साथ ही, पोस्टर में श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों का हवाला देते हुए गुणों और कर्मों के आधार पर वर्ण विभाजन को सही ठहराने की कोशिश की गई है।