IIT दिल्ली: लेक्चर हॉल की छठी मंजिल से गिरकर MSc छात्र की जान गई

शनिवार की सुबह दिल्ली IIT कैंपस में MSc फिजिक्स के एक छात्र की मौत हो गई। छात्र लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से नीचे गिर गया था। पुलिस ने बताया कि वह सुबह मुख्य द्वार से परिसर में आया और लिफ्ट के जरिए छठी मंजिल तक गया था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

by shortkt.com
17 घंटे पहले
IIT दिल्ली: लेक्चर हॉल की छठी मंजिल से गिरकर MSc छात्र की जान गई | ShortKT