IIT दिल्ली में पीएम मोदी का मज़ाक: 'मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं'
आईआईटी-दिल्ली के दीक्षांत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के भविष्य को लेकर एक हल्के-फुल्के अंदाज़ में टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं... जो आप सभी के मन की बात जान लूं, लेकिन मुझे पता है कि आप में से कुछ अपनी पहली सैलरी, नई शुरुआत या फिर अपने पहले स्टार्टअप के बारे में सोच रहे होंगे।' गौरतलब है कि 'बाबा बागेश्वर' के नाम से मशहूर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर यह मान्यता है कि वे लोगों के मन की बातें पढ़ लेते हैं, इसी संदर्भ में पीएम ने यह बात कही।