IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह: PM मोदी बोले- बदलते दौर में सीखने वाले ही होंगे कामयाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा समय में दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। उन्होंने आगे कहा, 'जब भी बदलाव का समय आता है, तो चुनौतियां भी साथ लाती हैं और नए मौके भी बनाती हैं।' पीएम ने जोर देकर कहा कि दुनिया, तकनीक, उद्योग और पेशे सब बदलेंगे, लेकिन इस बीच जो लगातार सीखता रहेगा, वही जीत हासिल करेगा।