IIT खड़गपुर में पत्नी से हुई थी पहली मुलाकात, यहीं सीखा कोडिंग: सुंदर पिचाई
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अपने आईआईटी खड़गपुर के दिनों को याद करते हुए बताया कि उनकी पत्नी अंजलि पिचाई से उनकी मुलाकात इसी कैंपस में हुई थी। पिचाई ने कहा, "मैंने इसी जगह पर पहली बार कोडिंग सीखी और कंप्यूटर का इस्तेमाल किया।" उन्होंने आगे कहा कि संस्थान में बिताए गए उन पलों और अनुभवों ने उन्हें सही दिशा दिखाई, जिसकी बदौलत आज वह गूगल तक पहुंचे हैं।