IIT कानपुर के पूर्व छात्र सिद्धार्थ सक्सेना ने एक दिन में कमाए ₹76 करोड़, जानें कौन हैं ये
चैटजीपीटी क्रोम एक्सटेंशन 'मर्लिन' के को-फाउंडर सिद्धार्थ सक्सेना ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक दिन के भीतर $8 मिलियन यानी करीब ₹76 करोड़ की कमाई की थी। सिद्धार्थ का जन्म राजस्थान के अलवर में हुआ था और उन्होंने IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है। उनका मानना है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की तुलना में IIT कानपुर में दाखिला पाना कहीं ज्यादा कठिन है।