ICICI बैंक में 9.99% हिस्सेदारी खरीदेगी LIC, RBI ने दी अनुमति
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने LIC को ICICI बैंक की कुल शेयर पूंजी में 9.99% तक की हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है। यह अनुमति 4 सितंबर से अगले एक साल तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद यदि इसका उपयोग नहीं किया जाता है तो यह स्वतः समाप्त हो जाएगी। दूसरी ओर, जून से 4 अगस्त के दौरान TCS, इन्फोसिस और HCL टेक में LIC के निवेश का कुल मूल्य ₹21,032 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ ₹1.26 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।