IBM के शेयर 23% लुढ़के, इन्फोसिस और विप्रो के ADR में भी भारी गिरावट
जून तिमाही के कमजोर नतीजों के चलते अमेरिकी टेक दिग्गज IBM के शेयरों में मंगलवार को प्री-मार्केट ट्रेडिंग के दौरान 23% की बड़ी गिरावट देखी गई। इस गिरावट की वजह से कंपनी की मार्केट वैल्यू में लगभग $55 बिलियन का नुकसान हुआ। इस असर के चलते न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड इन्फोसिस के ADR में 9% और विप्रो के ADR में 3% तक की कमी दर्ज की गई।