HPCL में 116 पदों पर भर्ती: सीनियर ऑफिसर और जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पद शामिल
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर और चीफ मैनेजर जैसे विभिन्न पदों के लिए कुल 116 रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन या अन्य आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं होनी अनिवार्य हैं।