HoverIt ने भारत के पहले स्वदेशी जेट-पावर्ड लोइटरिंग म्यूनिशन Mk3 का सफल परीक्षण किया
कवा यूएवी प्राइवेट लिमिटेड (HoverIt) ने रविवार को अपने पूरी तरह से स्वदेशी, अगली पीढ़ी के जेट-संचालित लोइटरिंग म्यूनिशन 'दिव्यास्त्र Mk3' का सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा कर लिया है। मात्र एक साल के भीतर 100% घरेलू तकनीक से निर्मित यह हथियार सटीक हमले करने में पूरी तरह सक्षम है। कंपनी ने इस उपलब्धि को 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को हकीकत में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।