HDFC बैंक के CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ेगा
HDFC बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन ने अपने मौजूदा कार्यकाल के पूरा होने के बाद पद पर बने रहने से मना कर दिया है। उनका कार्यकाल 26 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। बैंक बोर्ड द्वारा आग्रह किए जाने के बाद भी उन्होंने अपने निर्णय में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक की ओर से जानकारी दी गई है कि वे जल्द ही अगले सीईओ को चुनने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।