HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन बने पूर्व CEC राजीव कुमार, RBI से मिली हरी झंडी
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने HDFC बैंक के अंशकालिक चेयरमैन के रूप में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की नियुक्ति को अपनी स्वीकृति दे दी है। राजीव कुमार का यह कार्यकाल तीन साल का रहेगा, जो 15 जुलाई 2026 से लागू होगा। बैंक के बोर्ड ने इस नियुक्ति पर 29 जून को मुहर लगाई थी। राजीव कुमार इस पद पर अतानु चक्रवर्ती का स्थान लेंगे, जिन्होंने मार्च 2026 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।