Hawkins Cookers के निवेशकों को मिलेगा ₹140 का डिविडेंड, जानें जरूरी तारीखें
हॉकिन्स कुकर्स लिमिटेड वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने निवेशकों को ₹140 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए 22 जुलाई की तारीख रिकॉर्ड डेट के तौर पर निर्धारित की है। इस डिविडेंड प्रस्ताव पर 29 जुलाई को होने वाली सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की सहमति ली जाएगी। कंपनी की ओर से डिविडेंड की राशि का भुगतान 28 अगस्त तक पूरा कर दिया जाएगा।