H-1B वीज़ा का 60-दिन का ग्रेस पीरियड क्या है और इसे हटाने से भारतीयों को क्यों होगी परेशानी?
अमेरिका H-1B धारकों को नौकरी छूटने के बाद दूसरी जॉब ढूंढने के लिए दिए जाने वाले 60-दिन के ग्रेस पीरियड को समाप्त करने पर विचार कर रहा है। यह नियम साल 2017 में लागू किया गया था। यदि यह सुविधा बंद होती है, तो इसका सबसे बुरा असर भारतीय पेशेवरों पर पड़ेगा। USCIS के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में स्वीकृत कुल H-1B आवेदनों में से लगभग 71% भारतीय मूल के लोगों के थे।