ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म Groww को अब अपने ऐप के जरिए अमेरिकी शेयरों में ट्रेडिंग की अनुमति मिल गई है। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग के दौर में है और सभी जरूरी कानूनी व तकनीकी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद इसे लाइव किया जाएगा। इसके बाद भारतीय निवेशक सीधे Groww ऐप के माध्यम से अमेरिकी कंपनियों के शेयर खरीद सकेंगे।