FSSAI ने डाबर के उत्पादों पर की कार्रवाई, '100% नैचुरल' के दावों पर लगी रोक
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर इंडिया के विभिन्न प्रोडक्ट्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिन उत्पादों पर रोक लगाई गई है, उनमें शहद, नारियल तेल, एप्पल साइडर विनेगर और गाय का घी शामिल हैं। इन पर '100% प्योर', '100% नैचुरल' या '100% ऑर्गैनिक' होने के भ्रामक दावे किए गए थे। नियामक ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह इन उत्पादों की पहचान करे और इनकी बिक्री को तत्काल प्रभाव से बंद करे।