FSSAI की बड़ी कार्रवाई: VAT 69 समेत शराब के 18,000 बॉक्स किए गए ज़ब्त
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु स्थित डियाजियो की फैक्ट्री में FSSAI ने छापेमारी कर शराब की बोतलों के 18,000 बॉक्स और प्लास्टिक सामग्री को अपने कब्जे में लिया है। इन बोतलों पर पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट (PET) का मार्क तो था, लेकिन उन पर 'रीसाइकल्ड PET' का चिन्ह मौजूद नहीं था। इस कार्रवाई की जद में स्मरनॉफ और VAT 69 जैसे प्रमुख शराब ब्रांड आए हैं।