FSSAI का एक्शन: भ्रामक विज्ञापनों के लिए 150 से अधिक कंपनियों को नोटिस

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने भ्रामक विज्ञापनों, गलत दावों और लेबलिंग के नियमों को तोड़ने के मामले में 150 से अधिक नोटिस भेजे हैं। इस कार्रवाई के दायरे में नेस्ले, पेप्सिको, रेड बुल और कोका-कोला जैसी दिग्गज कंपनियां हैं। इसके अलावा, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट को भी 12 नोटिस दिए गए हैं। वहीं, KFC, मैकडॉनल्ड्स, पिज्जा हट और डोमिनोज जैसी प्रमुख फूड चेन को भी 30 से ज्यादा नोटिस जारी किए गए हैं।

by shortkt.com
17 घंटे पहले
FSSAI का एक्शन: भ्रामक विज्ञापनों के लिए 150 से अधिक कंपनियों को नोटिस | ShortKT