FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने सूरज कुमार चंद

स्क्वैश खिलाड़ी सूरज कुमार चंद ने FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग का फाइनल अपने नाम कर लिया है। ऐसा करने वाले वह देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई की सोमैया विद्याविहार यूनिवर्सिटी में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में सूरज ने हंगरी के बेनेडेक टकाक्स को 5 गेम तक चले कड़े मुकाबले में 5-11, 11-8, 11-5, 6-11, 11-4 के स्कोर से मात दी।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने सूरज कुमार चंद | ShortKT