FIFA वर्ल्ड कप 2026: विजेता और उप-विजेता को मिलने वाली इनामी राशि
FIFA विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में जीतने वाली टीम को $50 मिलियन (करीब ₹481 करोड़ से अधिक) का इनाम दिया जाएगा, वहीं उप-विजेता टीम को $33 मिलियन (लगभग ₹318 करोड़ से ज्यादा) की राशि मिलेगी। आपको बता दें कि 2022 के FIFA वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को खिताब जीतने पर $42 मिलियन और दूसरे स्थान पर रही फ्रांस की टीम को $30 मिलियन की इनामी राशि दी गई थी।