FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद की चेतावनी का भारत ने दिया करारा जवाब

अमेरिकी सांसद राइली मूरे ने भारत के विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इससे दोनों देशों के रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। इस पर विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय का कहना है कि भारत से संबंधित कानून हमारे आंतरिक मामले हैं और इन पर फैसला लेने का अधिकार हमारी संसद को है। साथ ही, मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका सहित दुनिया के कई अन्य देश भी अपने यहां विदेशी फंडिंग को विनियमित करते हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद की चेतावनी का भारत ने दिया करारा जवाब | ShortKT