EPFO की चेतावनी: फर्जी लिंक से खाली हो सकता है आपका पीएफ अकाउंट, इन 6 बातों का रखें ध्यान
ईपीएफओ ने अपने सदस्यों को पीएफ सेवाओं के दौरान किसी भी तरह के फर्जी मैसेज, ईमेल या लिंक से सतर्क रहने को कहा है। धोखाधड़ी से बचने के लिए ईपीएफओ ने सलाह दी है कि हमेशा उनकी आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। साथ ही, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और यूआरएल की अच्छी तरह जांच कर लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें। ईपीएफओ ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी आपसे ओटीपी या लॉगिन से जुड़ी जानकारी नहीं मांगता है।