E20 पेट्रोल में पानी की मिलावट की खबरों का सच, OMC की जांच में हुआ खुलासा

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने सोशल मीडिया पर फैल रही उन दावों को गलत बताया है जिनमें E20 पेट्रोल में नमी और 500 ppm क्लोराइड होने की बात कही गई थी। देश भर के 1,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों से लिए गए नमूनों की जांच में क्लोराइड का स्तर केवल 0-3 ppm ही मिला है। इसके अलावा, 90,000 पंपों के टैंकों की जांच में कहीं भी पानी या नमी नहीं पाई गई। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि E20 ईंधन पूरी तरह सुरक्षित है और सभी तय मानकों को पूरा करता है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
E20 पेट्रोल में पानी की मिलावट की खबरों का सच, OMC की जांच में हुआ खुलासा | ShortKT