E20 पेट्रोल नीति पर क्या सरकार अपना रुख बदलेगी? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दी सफाई

न्यूज़ 18 के साथ बातचीत के दौरान जब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से यह सवाल किया गया कि क्या सरकार अपनी E20 पेट्रोल नीति पर दोबारा विचार कर रही है या इसे लागू करने की गति कम की जा रही है, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया। मंत्री ने कहा कि इस नीति से पीछे हटने का कोई प्रश्न ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इसका कोई विरोध नहीं हो रहा है और E20 पेट्रोल तो अप्रैल 2025 में ही पेश किया जा चुका है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
E20 पेट्रोल नीति पर क्या सरकार अपना रुख बदलेगी? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दी सफाई | ShortKT