E20 पेट्रोल की कीमत कम क्यों नहीं है, सरकार इसे किस भाव पर खरीद रही है?

सरकार एथेनॉल की खरीद ₹57.97 से लेकर ₹71.86 प्रति लीटर के बीच करती है। इसमें जीएसटी, ढुलाई और हैंडलिंग का खर्च जुड़ने के बाद इसकी कुल लागत कई बार ₹71 प्रति लीटर से ऊपर निकल जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने के बाद भी E20 ईंधन सस्ता नहीं हो पाता। जानकारों का मानना है कि जब कच्चे तेल की कीमतें $120 से $130 प्रति बैरल तक पहुंचेंगी, तभी एथेनॉल एक किफायती विकल्प साबित हो सकेगा।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
E20 पेट्रोल की कीमत कम क्यों नहीं है, सरकार इसे किस भाव पर खरीद रही है? | ShortKT