DRDO में ग्रेजुएट अप्रेंटिस बनने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें आवेदन
रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत DRDO ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने संबंधित क्षेत्र में अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली है, वे इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में चुने गए युवाओं को काम सीखने का मौका मिलने के साथ-साथ स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इसमें रुचि रखते हैं, वे आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए योग्यता, कुल पदों की संख्या और आवेदन की आखिरी तारीख की जांच कर सकते हैं।