CWG: 60 साल बाद तेजस शिरसे ने हर्डल रेस के फाइनल में बनाई जगह
ग्लासगो में चल रहे CWG 2026 में भारतीय एथलीट तेजस शिरसे ने पुरुषों की 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने अपनी हीट रेस को 13.76 सेकंड में पूरा करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ, तेजस 1966 के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स की इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।