CWG 2026: प्रिया घंघास ने जीता बॉक्सिंग का चौथा गोल्ड, भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड
भारतीय मुक्केबाज प्रिया घंघास ने CWG-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा की खिलाड़ी को मात दी और महिलाओं के 60-किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के एक ही संस्करण में अब तक के सबसे ज्यादा 4 बॉक्सिंग गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड बना लिया है। प्रिया के इस स्वर्ण पदक के बाद CWG-2026 में भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 10 तक पहुंच गई है।