Claude AI का सब्सक्रिप्शन अब भारतीय रुपए में मिलेगा, एंथ्रोपिक ने जारी की नई दरें

एंथ्रोपिक ने भारत में Claude AI की सब्सक्रिप्शन फीस अब भारतीय रुपए में तय कर दी है। इसके तहत Claude Pro का सालाना प्लान लेने पर ₹2,000 प्रति महीना और मंथली प्लान लेने पर ₹2,399 प्रति महीना देना होगा। वहीं, Claude Max के लिए यूज़र्स को ₹11,999 प्रति माह और ₹23,999 प्रति माह का चार्ज देना होगा। हालांकि, Claude का फ्री वर्जन पहले की तरह ही काम करता रहेगा। भुगतान के लिए यूज़र्स डेबिट-क्रेडिट कार्ड या फिर Apple और Google के ऐप स्टोर बिलिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
Claude AI का सब्सक्रिप्शन अब भारतीय रुपए में मिलेगा, एंथ्रोपिक ने जारी की नई दरें | ShortKT