CJP प्रदर्शन में लड़की के पिता पर हमले का दावा करने वाला लड़का चर्चा में, अब पीड़िता ने तोड़ी चुप्पी
स्वतंत्र भारद्वाज नाम के जिस युवक ने CJP प्रोटेस्ट के दौरान लड़की के पिता का सिर फोड़ने की बात कही थी, उस मामले में अब पीड़िता खुद सामने आई है। पीड़िता ने कहा, "उसे कानून का कोई खौफ नहीं है। दिल्ली पुलिस अब किस बात का इंतजार कर रही है? एफआईआर दर्ज हुए डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।"