CJP प्रदर्शन में जख्मी हुए पुलिसवालों के परिवारों ने बयां की आपबीती
सीजेपी (CJP) के प्रदर्शन के वक्त हुई हिंसक झड़प के मामले में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में, एक घायल पुलिसकर्मी की बेटी ने बताया, "भीड़ ने मेरे पिता को घसीटा और पीट-पीटकर जान से मारने का प्रयास किया। वह तकरीबन 4 घंटे तक बेहोश पड़े रहे और उनकी वर्दी पूरी तरह खून से सनी थी।" वहीं, एक दूसरे पुलिसकर्मी के बेटे ने कहा, "पिताजी ने मुझे बताया कि उस भीड़ में कुछ उपद्रवी तत्व भी मौजूद थे, जिन्होंने उन पर पथराव किया।"