CJP के चुनाव लड़ने पर जनता की क्या राय है? सर्वे में हुआ खुलासा
इंडिया टुडे के 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि 'अगर CJP चुनाव में उतरती है तो क्या आप उन्हें वोट देंगे', तो 33% लोगों ने इसके पक्ष में जवाब दिया, जबकि 43% ने इसके खिलाफ राय रखी। वहीं, जब यह पूछा गया कि 'CJP को एक प्रेशर ग्रुप बने रहना चाहिए या राजनीतिक दल का रूप ले लेना चाहिए', तो 39% लोगों ने इसे प्रेशर ग्रुप के तौर पर ही रहने का समर्थन किया, जबकि 26% लोग इसे पार्टी बनाने के पक्ष में दिखे।