CJP का दावा: सरकार ने न्यूट्रल जगह पर वार्ता की हमारी शर्त स्वीकार की
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने जानकारी दी है कि सरकार ने शुक्रवार को किसी निष्पक्ष स्थान पर चर्चा करने के उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस बैठक के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया को तय किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, CJP का प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्री शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे आपस में मुलाकात करेंगे।