ChatGPT में अब मिलेंगे विज्ञापन, OpenAI ने तय किए नियम
OpenAI ने ChatGPT के जरिए विज्ञापन दिखाने की शुरुआत की है। ये विज्ञापन यूजर के अनुभव को खराब न करें, इसके लिए इन्हें जवाबों से अलग रखा जाएगा और साफ तौर पर लेबल किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि विज्ञापनों को बातचीत के विषय के अनुसार दिखाया जा सकता है, हालांकि राजनीति, मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत हेल्थ जैसे संवेदनशील विषयों पर होने वाली चैट में कोई विज्ञापन नहीं दिखेगा।