CA की पढ़ाई छोड़ शुरू किया डोसा स्टॉल, आज रोजाना हो रही ₹40,000 की कमाई
23 साल के गणेश साठे ने सीए बनने का सपना छोड़कर ₹50,000 उधार लेकर अपनी बहन के साथ ठाणे में 'द बेन्ने' नाम से डोसा का स्टॉल लगाया। शुरुआती दिनों में उनकी रोजाना की कमाई मात्र ₹200 थी, लेकिन इंस्टाग्राम रील्स पर वीडियो वायरल होने के बाद उनके ब्रैंड को काफी लोकप्रियता मिली। अब उनका एक स्थायी आउटलेट है, जहां से वे हर दिन ₹40,000 कमा रहे हैं और महीने का टर्नओवर ₹12 लाख तक पहुंच गया है।