BYJU’S को मिली राहत, NCLT ने 31 अगस्त तक नीलामी पर लगाई रोक
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने संकटग्रस्त एडटेक फर्म BYJU’S की नीलामी की कार्यवाही को 31 अगस्त तक स्थगित कर दिया है। यह आदेश कंपनी के संस्थापक बायजू रवींद्रन और रिजू रवींद्रन द्वारा दायर याचिका के बाद आया है। उन्होंने GLAS ट्रस्ट द्वारा किए गए लगभग ₹11,433 करोड़ के दावे को चुनौती दी है। इस दावे के कारण लेनदारों की समिति (CoC) में GLAS का दबदबा है और उनके पास 99% से ज्यादा वोटिंग अधिकार हैं।