BSP ने 2027 यूपी चुनाव की तैयारी शुरू की, सरधना से उम्मीदवार का ऐलान
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बुधवार को मेरठ से 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। वलीदपुर गांव में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी ने सरधना विधानसभा क्षेत्र से चौधरी विनीत भराला को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। वर्तमान में सरधना सीट पर समाजवादी पार्टी के अतुल प्रधान विधायक के रूप में कार्यरत हैं।