BS6 गाड़ियों के मालिकों को मिलेगी राहत, प्रदूषण सर्टिफिकेट के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी

केंद्र सरकार ने BS6 गाड़ियों के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) के नियमों में संशोधन का ड्राफ्ट पेश किया है। इस नए प्रस्ताव के तहत, 6 साल तक पुराने BS6 कमर्शियल वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट अब 3 साल के लिए मान्य हो सकता है। वहीं, 6 से 10 साल पुरानी गाड़ियों के लिए इसे हर साल रिन्यू कराना होगा, जबकि 10 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियों के लिए हर 6 महीने में सर्टिफिकेट अपडेट करने का नियम प्रस्तावित किया गया है।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
BS6 गाड़ियों के मालिकों को मिलेगी राहत, प्रदूषण सर्टिफिकेट के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी | ShortKT