BRICS शिखर सम्मेलन में डॉलर का विकल्प तलाशने के लिए UPI पर हो सकती है बात
एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS सम्मेलन के दौरान डॉलर पर निर्भरता को घटाने के मकसद से UPI और अंतरराष्ट्रीय डिजिटल भुगतान प्रणालियों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि BRICS राष्ट्रों के त्वरित भुगतान तंत्र और सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) को एक-दूसरे से जोड़ने की संभावनाओं पर काम जारी है। हालांकि, फिलहाल किसी भी विशिष्ट मॉडल को आधिकारिक तौर पर फाइनल नहीं किया गया है।