BPSC TRE-4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया टली, कल से नहीं होंगे रजिस्ट्रेशन
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4.0 शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। यह प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होने वाली थी, जिसे फिलहाल रोक दिया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 32,388 खाली पदों को भरा जाना है। आयोग ने आवेदन प्रक्रिया में देरी की वजह प्रशासनिक बदलावों को बताया है।