BPSC ने TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला, 32,388 पदों पर होगी बहाली

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 शिक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर से आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर तय की गई है, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। छात्रों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन के बाद आयोग ने यह नोटिफिकेशन जारी किया है।

by shortkt.com
2 घंटे पहले
BPSC ने TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला, 32,388 पदों पर होगी बहाली | ShortKT