BNP पारिबा और गोल्डमैन सैक्स ने स्विगी में किया ₹1041 करोड़ का निवेश
बीएनपी पारिबा और गोल्डमैन सैक्स ने स्विगी के ₹1,041 करोड़ से ज्यादा मूल्य के शेयर खरीदे हैं। यह खरीदारी ओपन मार्केट के जरिए ₹276.10 प्रति शेयर की दर से की गई है, जिसके बाद इन दोनों कंपनियों की स्विगी में कुल 1.36% हिस्सेदारी हो गई है। बाजार जानकारों का मानना है कि इस ब्लॉक डील के चलते आने वाले सत्रों में स्विगी के स्टॉक में तेजी देखने को मिल सकती है।