BJP शासित दो राज्यों के बीच लंबे समय से चल रहे जल विवाद का जल्द निकल सकता है समाधान

ओडिशा और छत्तीसगढ़ ने केंद्र सरकार की मध्यस्थता के बाद 2016 से चले आ रहे महानदी जल विवाद को आपसी बातचीत के जरिए हल करने का फैसला लिया है। ओडिशा का तर्क है कि छत्तीसगढ़ द्वारा बनाए गए बैराजों की वजह से उनके राज्य में पानी की आपूर्ति कम हो गई है, जिसका सीधा असर सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ का कहना है कि नदी का एक बड़ा हिस्सा उनके क्षेत्र से होकर गुजरता है, इसलिए पानी के इस्तेमाल पर उनका हक बनता है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
BJP शासित दो राज्यों के बीच लंबे समय से चल रहे जल विवाद का जल्द निकल सकता है समाधान | ShortKT