BCCI ने अंडर-19 टीम की घोषणा की, सहवाग और द्रविड़ के बेटे हुए शामिल
ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम के भारत आने से ठीक पहले BCCI ने भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मैच खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम में पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को मौका दिया गया है।