BAPS क्या है? जानिए इस हिंदू संस्था के बारे में जिसका आइफिल टावर पर विरोध हुआ
बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) स्वामीनारायण संप्रदाय से संबंधित एक सामाजिक और आध्यात्मिक संस्था है, जो हिंदू धर्म की वैष्णव परंपरा का पालन करती है। इस संगठन की आधिकारिक शुरुआत साल 1907 में शास्त्रीजी महाराज द्वारा की गई थी। गुजरात के एक छोटे से मंदिर से सफर शुरू करने वाला BAPS आज अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और अबू धाबी जैसे कई देशों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है।