AMD भारत में बढ़ाएगी वर्कफोर्स, 2028 तक 4,500 नई भर्तियां करेगा

अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी AMD ने साल 2028 तक भारत में 4,500 लोगों को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। इस कदम का उद्देश्य देश में कंपनी की इंजीनियरिंग और रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) क्षमताओं को मजबूत करना है। इससे पहले 2023 में, AMD ने भारत में अपने R&D और इंजीनियरिंग ऑपरेशंस को बढ़ाने के लिए 2028 तक 400 मिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। वर्तमान में, भारत में AMD के साथ 11,000 से अधिक कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स काम कर रहे हैं।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
AMD भारत में बढ़ाएगी वर्कफोर्स, 2028 तक 4,500 नई भर्तियां करेगा | ShortKT