AI पर भारी खर्च: कंपनियां हर कर्मचारी पर लुटा रही हैं ₹7 लाख

Ramp AI इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की शीर्ष 1% कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर जमकर पैसा खर्च कर रही हैं। जुलाई महीने में इन कंपनियों ने प्रति कर्मचारी $7,400 यानी करीब ₹7 लाख का निवेश किया, जो जनवरी में मात्र $2,590 (लगभग ₹2.47 लाख) था। खर्च में इस भारी उछाल की मुख्य वजह AI कंपनियों द्वारा अपनाया जा रहा 'पर-टोकन' प्राइसिंग मॉडल है। वहीं, शीर्ष 10% कंपनियों का प्रति कर्मचारी खर्च $650 यानी करीब ₹62,000 दर्ज किया गया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
AI पर भारी खर्च: कंपनियां हर कर्मचारी पर लुटा रही हैं ₹7 लाख | ShortKT