AI चिप शेयरों में निवेश को लेकर Morgan Stanley ने किया आगाह
Morgan Stanley की चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर लिसा शैलेट ने निवेशकों को AI चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश करते समय सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे आपूर्ति बढ़ेगी और बाजार में नए विकल्प आएंगे, चिप कंपनियां अब पहले की तरह मनमानी कीमतें नहीं वसूल सकेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिप्स की कीमतों में उछाल मुख्य रूप से सप्लाई की कमी के कारण आया था।