AI के 'वर्कस्लॉप' ट्रेंड से दफ्तरों में बढ़ी कर्मचारियों की मुश्किलें
हाल ही में सामने आए 'वर्कस्लॉप' ट्रेंड ने ऑफिस में काम करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल, AI से तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स में अक्सर गलत जानकारियां और अधूरी बातें देखने को मिल रही हैं। इस वजह से कर्मचारियों को इन कामों को ठीक करने में काफी ज्यादा समय और मेहनत लगानी पड़ रही है, जिसका सीधा असर उनकी कार्यक्षमता और मानसिक सेहत पर पड़ रहा है।