AI के बढ़ते चलन से वॉटर सेक्टर के शेयरों में 45% तक की उछाल, जानिए किन कंपनियों को है लाभ
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित डेटा सेंटरों की मांग में बढ़ोतरी का असर वॉटर सेक्टर के शेयरों पर साफ दिख रहा है। इन डेटा सेंटरों को ठंडा रखने के लिए भारी मात्रा में पानी की खपत होती है, जिसके चलते पिछले एक महीने में वॉटर सेक्टर की कुछ कंपनियों के शेयरों में 45% तक की तेजी दर्ज की गई है। इस दौरान वीए टेक वाबाग, एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स, डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस और इंडियन ह्यूम पाइप जैसी कंपनियों के शेयर निवेशकों के बीच काफी चर्चित रहे हैं।